बलूचिस्तान में एकसाथ 12 जगहों पर बलूचों का हमला:10 पुलिसकर्मियों की मौत, डिप्टी कमिश्नर को किडनैप किया, 37 BLA विद्रोही भी मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक साथ 12 जगहों पर हमले किए। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक हमलों में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में 37 लड़ाके भी मारे गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने क्वेटा, पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिले में शनिवार सुबह 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ हमले किए। राजधानी क्वेटा में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि ये चार पुलिसकर्मी उन 10 शहीद सुरक्षाकर्मियों में शामिल हैं या नहीं। क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि लड़ाकों ने नुश्की जिले के डिप्टी कमिश्नर का अपहरण कर लिया है। खबर अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *