लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:लूट व चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद

पंजाब के लुधियाना में लूट, झपटमारी और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने विशेष टीमों का गठन किया हुआ है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एडीसीपी जोन-1 समीर वर्मा और एसीपी सेंट्रल अनिल कुमार भनोट ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि निवासी गली नंबर 1, आदिल निवासी गली नंबर 4, मेहरबान के रूप में हुई है। नशे की लत के कारण करते थी लूट पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे की लत के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-4 में FIR 30 जनवरी 2026 को धारा 304 और 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि उनसे अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *