नगर निगम अफसर विकास कार्यों में तेजी लाएं: पराशर

भास्कर न्यूज | लुधियाना सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम अफसर विकास कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि निवासियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि सतत विकास के लिए व्यापक कदम उठाए जा सकें। वीरवार को सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने एमसी जोन सी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर ने विकास कार्यों को लेकर बीएंडआर ब्रांच से जानकारी ली और प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। स्टाफ से भी पारदर्शिता और कार्यकुशलता से काम करने की अपील की गई है, ताकि जनता को परेशानी न हो। बैठक के दौरान लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिये गये। पराशर और जौहर ने आगे कहा कि जनता की शिकायतों को समय से निस्तारित करें। बैठक में जोनल कमिश्नर (जोन सी) गुरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता परषोतम सिंह,पार्षद सोहन सिंह गोगा सहित स्वास्थ्य शाखा, संपत्ति कर विंग आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *