पुआल में छिपाकर लकड़ी तस्करी, जब्त

भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र में अवैध इमारती लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। इमारती लकड़ी को तस्कर धान के पुआल के नीचे िछपाकर पिकअप वाहन से परिवहन कर रहे थे। रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेंजर अजय वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच िकए। जांच के दौरान पिकअप वाहन के ऊपर धान का पुआल लदा था, जिससे वाहन सामान्य कृषि परिवहन जैसा प्रतीत हो रहा था। जब टीम ने पुआल हटाकर देखा तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी िछपाकर रखी गई थी। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप वाहन सहित अवैध इमारती लकड़ी जब्त कर ली है। जब्त वनोपज का मूल्य 80 हजार रुपए आंका गया है। वन विभाग फरार चालक की पहचान और तलाश में जुट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *