असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरा, मध्य भारत में ठंड बढ़ेगी; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं

देश में एक बार फिर ठंड वापसी कर रही है। असम क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिससे अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट है। उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिससे उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चल रही हैं और सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान नहीं है। गुरुवार को लद्दाख के द्रास का तापमान -20°C दर्ज किया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में भी अगले दो दिनों में तापमान 2-3°C तक गिरेगा। लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र में ठंड नहीं बढ़ेगी। गुजरात में तापमान 2-3°C तक बढ़ेगा। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 8 से 12 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *