हिमाचल में कल से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:8 से 12 फरवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार; 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इससे अगले पांच दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में धूप खिलेगी। WD एक्टिव होने के बाद 8 से 12 फरवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट वहीं ऊना, बिलासपुर और मंडी जिला में आज घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर सुबह से दोपहर तक कोहरा छाएगा। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश प्रदेश में विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जनवरी से 6 फरवरी के बीच 100.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 28.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 24 घंटे में कल्पा का तापमान 5.7 डिग्री बढ़ा बारिश-बर्फबारी के बाद बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ा है, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री का उछाल आया है और यहां का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री हो गया है। मनाली के अधिकतम तापमान में भी एक दिन की धूप से 5.5 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और मनाली का तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *