जहरीले बीज खाने से 4 मासूमों की तबीयत बिगड़ी:उल्टियां और चक्कर लगे आने, MG हॉस्पिटल में भर्ती

बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नल्दा गांव में बुधवार शाम को चार मासूम बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खेलते समय रतनजोत के जहरीले बीज खाने से बच्चों को उल्टियां और चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। समय पर इलाज मिलने से बच्चों की हालत फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। खेलते खेलते खा लिए जहरीले बीज
जानकारी के अनुसार रक्षीता पुत्री संदीप, हर्षिता पुत्री संदीप, धनराज पुत्री संदीप और रितिका पुत्री देवीलाल घर के बाहर आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान पास में लगे रतनजोत के पौधे से उन्होंने बीज तोड़कर खा लिए। कुछ ही समय बाद बच्चों को जी मचलाने, उल्टियां होने और तेज चक्कर आने लगे। परिजन घबराए, तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया
बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और बिना देर किए सभी को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर्स ने बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया। डॉक्टर्स बोले, स्थिति नियंत्रण में
हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते बच्चों को हॉस्पिटल लाया गया, जिससे उन्हें तत्काल उपचार मिल सका। फिलहाल चारों बच्चों की हालत खतरे से बाहर और नियंत्रण में है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। ग्रामीण इलाकों में रहता है खतरा
डॉक्टर्स के अनुसार ग्रामीण इलाकों में घरों के आसपास रतनजोत के पौधे आम तौर पर लगे होते हैं। छोटे बच्चे अनजाने में खेलते समय इसके बीज खा लेते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *