पीवीयूएनएल में डक्ट सील टूटने से 11 मजदूर जख्मी:तकनीकी खराबी के कारण सील टूटने से हुआ हादसा, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

रामगढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भुरकुंडा स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में निर्माणाधीन एसीसी टू में डक्ट इन प्लेट सील टूटने से वहां काम कर रहे 11 मजदूरों को चोट लगी और वो घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट कैंपस में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पीवीयूएनएल में यूनिट वन और टू के एसीसी टू डक्ट में इन प्लेट सील का कार्य चल रहा था। अचानक आई तकनीकी खराबी इस दौरान आरपीपी के नौ और भेल के दो मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तकनीकी खराबी के कारण सील टूट गई, जिसकी चपेट में आकर सभी 11 मजदूर घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल पीटीपीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर गढ़वा और पलामू रहने वाले अस्पताल सूत्रों की माने तो सभी घायल मजदूरों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल मजदूर गढ़वा और पलामू रहने वाले हैं। इधर, घटना के बाद पीवीयूएनएल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *