विद्यार्थियों ने दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया

बैकुंठपुर | राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कोरिया जिले के होनहार आदिवासी विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक स्तर के 10 आदिवासी छात्र-छात्राओं को दिल्ली भ्रमण के लिए भेजा गया। भ्रमण की शुरुआत नेशनल साइंस सेंटर से हुई, जहां विद्यार्थियों ने भौतिकी, ऊर्जा, रेडियोधर्मिता और कोयले के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े प्रयोग और थ्रीडी वैज्ञानिक शो देखे। प्रयोग आधारित गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मनिर्भर भारत की समझ विकसित हुई। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय, लाल किला, इंडिया गेट, विजय स्तंभ, राजघाट, लोटस टेंपल और गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों के साथ-साथ मेट्रो रेल का भी अनुभव लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *