पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:खालिस्तानियों की PM मोदी को धमकी; नोटों के साथ मिली ज्वेलर की लाश; NZ में पंजाबियों का विरोध; सिद्धू गोमूत्र पीती हैं

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर पीएम नरेंद्र मोदी के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में दौरे से एक दिन पहले मिली बम ब्लास्ट की धमकी की रही। स्कूलों को भेजी धमकी भरी ईमेल में लिखा गया है मोदी से बदला लेंगे। चंडीगढ़ की बड़ी खबर ज्वेलर्स की सुसाइड से जुड़ी रही, उसकी लाश 10 दिन बाद नोटों की गडि्डयों के साथ मिली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी, मेल में लिखा- निशाने पर डेरा बल्लां PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के जालंधर दौरे को दौरान बम ब्लास्ट होगा। मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। निशाने पर डेरा बल्लां। वहीं PM मोदी कल के दौरे में आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर करने की घोषणा करेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 2. न्यूजीलैंड में पंजाबियों की पुलिस में भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन सिखों का नगर कीर्तन रोके जाने के बाद अब न्यूजीलैंड पुलिस में पंजाबियों की भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। मैनीकॉ पुलिस स्टेशन में हुए भर्ती सेमिनार का स्थानीय डेस्टिनी चर्च के ब्रायन टमाकी ने न्यूजीलैंड में भारतीय खासकर पंजाबियों की बढ़ रही संख्या के खिलाफ आज (31 जनवरी) को प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया (पढ़ें पूरी खबर) 3. नोटों की गडि्डयों के साथ मिली चंडीगढ़ के ज्वेलर्स की लाश करनाल में यमुना नहर में चंडीगढ़ के ज्वेलर्स की लाश मिली। वह बीते 10 दिन से लापता था। उसके पर्स में मिले क्रेडिट कार्ड के जरिए पुलिस ने डिटेल निकाली, तो उसके घरवालों का नंबर मिल गया। जिस पर संपर्क किया गया, इसके बाद उसकी पहचान हुई (पूरी खबर पढ़ें) 3. नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- डेली गोमूत्र पीती हूं, इससे नहाती हूं पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू रोजाना गोमूत्र से स्नान करती हैं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन भी करती हैं। डॉ. नवजोत कौर का कहना है कि कैंसर को हराने में गोमूत्र एक बड़ी दवा साबित हुआ (पढ़ें पूरी खबर) 5. अमृतसर में युवक ने पुल से लगाई छलांग अमृतसर के कचहरी चौक पर शनिवार को युवक ने पुल से छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते का राहगीर ने वीडियो बना लिया। वह करीब 2 मिनट तक पुल की स्लैब से लटकता रहा। फिर कूद गया। नीच लोग उसे पकड़ने के लिए खड़े रहे। लोगों ने उसे समझाया भी। लेकिन वह नहीं माना। युवक होशियारपुर का रहने वाला है। (पूरी खबर पढ़ें) खबर जरा हटके… 6. डायरेक्टर के बर्थडे पर बंदरिया को खिलाए पकौड़े पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर, एक्टर और राइटर समीप कंग के बर्थडे को लेकर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें बंदरिया को पकौड़े खिलाते हुए दिखाया गया है। घुग्गी ने लिखा- आज हमारे डायरेक्टर का जन्मदिन है। समीप कंग इतने दयालु आदमी हैं कि इस दिन हर जीव-जंतु को पार्टी दे रहे हैं (पूरी खबर पढ़ें) अन्य खबरें… 7. गोली लगने से कॉन्स्टेबल की मौत लुधियाना में पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। उसे गर्दन के पास गोली लगी। मरने वाला कॉन्स्टेबल अनोज मसीह (25) गुरदासपुर का रहने वाला था। उसकी ड्यूटी लग्जरी कारों के शोरूम के बाहर लगी थी। शोरूम मालिक को कुछ दिन पहले गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद सिक्योरिटी दी गई थी। पिता के निधन के बाद उसे नौकरी मिली थी (पढ़ें पूरी खबर) 8. पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत पंजाबी युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 5 फरवरी को घर आने वाला था। लेकिन इसी बीच उसका वर्क परमिट लग गया। इसके बाद उसने टिकट कैंसिल कर दी। इसी खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी की, फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया (पूरी खबर पढ़ें) 9. चंडीगढ़ में फायरिंग केस में कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी में हुई फायरिंग के मामले में कॉन्स्टेबल अविनाश को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस जांच में उसकी भूमिका मास्टरमाइंड राहुल बिष्ट के साथ संदिग्ध पाई गई थी, जो डॉक्टरों के लिए रेव पार्टी भी आयोजित करता था। (पूरी खबर पढ़ें) 10. सनी देओल ने मनाली में फैंस संग ‘बॉर्डर-2’ देखी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली की वादियों में हैं। उन्होंने मनाली के एक होटल में अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता की खुशी में दोस्तों और फैंस के साथ केक काटा। उनकी टीम के बाबुबली ने उन्हें केक खिलाया। इस दौरान सनी देओल खुशी से झूमते नजर आए (पूरी खबर पढ़ें) (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *