बच्चों को पुष्य नक्षत्र में पिलाई जाएगी स्वर्ण प्राशन दवा:जोधपुर में 1 फरवरी को लगेंगे कैंप, जानिए कहां आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम

जोधपुर की डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम होगा। इस दौरान बच्चों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई जाएगी। इसमें 1 फरवरी को जालोरी गेट के पास शनिश्चर थान, चोपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित लवकुश गृह-नवजीवन संस्थान, बाल बसेरा सेवा संस्थान, मगरा पूंजला स्थित राजकीय किशोर बालगृह, विश्वविद्यालय आयुर्वेद चिकित्सालय, करवड़ एवं एम्स, जोधपुर की आयुष ओ.पी.डी. में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने बताया- आमजनता में बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य में स्वर्णप्राशन के लाभ और महत्त्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिये प्रतिमाह की भांति 1 फरवरी 2026 रविवार को जोधपुर शहर के विभिन्न केन्द्रों पर स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में बच्चों को लेकर आ रहे परिवार प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र के दिन विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बाल रोग विभागान्तर्गत करवड़ स्थित चिकित्सालय सहित विभिन्न केन्द्रों पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स पिलाने के लिए आ रहे हैं। स्नातकोत्तर बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार सिंघल ने विभिन्न केन्द्रों पर सुचारु रूप से व्यवस्था के लिेए चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर अध्येताओं की ड्यूटी लगाकर कार्य सम्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *