अलवर शहर के मुख्य रोड पर शनिवार को स्कूल के स्टूडेंट्स थान व स्कॉर्पियों जैसी लग्जरी कारों से स्टंट करते निकले। पुलिस का हूटर बजाते रहे। एक-दो युवक को चलती कार की खिड़की से आधू शरीर का बाहर निकाल झांकते रहे। फिर खिड़की बजाय विंडो से ही बाहर निकलते दिखे। यह वीडियो किसी ने पुलिस को भेजा। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो स्कूल के छात्र कारों को रोड पर छोड़कर भाग गए। इस अफरा तफरी में कोई बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता था। बाद में अरावली विहार थाना पुलिस व यातायात पुलिस ने तीन कारों को जब्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कूल के कुछ छात्र पुलिस का हूटर बजाकर हुड़दंग कर रहे हैं। बच्चे गाड़ियों की छत पर बैठकर, खिड़कियों से लटककर और तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। युवक मौके से भागे सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कई युवक मौके से भाग गए, जबकी कुछ अपने वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद वाहनों को जब्त कर लिया गया है, जबकि फरार युवकों की तलाश की जा रही है। दो थार भी जब्त की गईं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही दो थार गाड़ियों को जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि कुछ लोग अवैध रूप से पुलिस सायरन लगाकर शहर में घूम रहे थे, स्टंटबाजी कर रहे थे और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। सायरन का गलत इस्तेमाल हो रहा अलवर शहर में इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस सायरन का दुरुपयोग, तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध है। इसी को देखते हुए संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


