वाहन चालक संघ के अध्यक्ष चुने गए विजय सिंह

बैकुंठपुर | कोरिया जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाहन चालक कार्यालय में जिला वाहन चालक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वाहन चालकों की सहमति से संघ के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से भगवान दास को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद नाहक को सचिव और नियाज़ खान को सह सचिव नियुक्त किया गया। रजनीकांत पैकरा को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सोनवानी को सलाहकार और मो.आरिफ को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को वाहन चालकों के हित में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चालक समुदाय की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *