जगदलपुर में कार और स्कूटी की टक्कर:2 टुकड़ों में बंटी स्कूटी, अनियंत्रित होकर बाइक भी टकराई, हादसे में 3 लोग घायल

जगदलपुर शहर के गीदम रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार पुलिस कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन ड्राइवरों को चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि, स्कूटी ड्राइवर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। वहीं स्कूटी भी 2 टुकड़ों में बंट गई। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

हादसा बस्तर परिवहन संघ कार्यालय के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार गीदम की ओर से तेज गति में जगदलपुर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में गिर गई, जबकि चालक दूर जा गिरा। कार चालक को भी चोटें आई हैं। बाइक की भी हुई टक्कर टक्कर के तुरंत बाद कार के पीछे चल रही एक डिस्कवर बाइक भी संतुलन बिगड़ने से हादसे की चपेट में आ गई। हालांकि बाइक सवार को मामूली चोटें आने की जानकारी है। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस की मदद से तत्काल महारानी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *