बालोद में ट्रेन से कटकर मादा चीतल की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आया,पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा चीतल की मौत हो गई। घटना बालोद–दल्लीराजहरा रेलट्रैक पर भैंसबोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि चीतल का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा चीतल बुरी तरह कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत चीतल को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 1 बजे बालोद शहर स्थित बैरियर वन डिपो में विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग के अनुसार मृत चीतल की उम्र करीब 5 साल थी। भैंसबोड़ क्षेत्र का जंगल हिरण, कोटरी और चीतल जैसे वन्य जीवों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस इलाके में चीतलों के कई झुंड निवास करते हैं, जो जलाशय क्षेत्र में जाने के लिए अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *