राजिम कल्प-कुंभ के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:1 से 15 फरवरी तक रायपुर से राजिम तक रोज चलेगी कुंभ मेला स्पेशल

राजिम कुंभ में 15 दिन के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। रायपुर–राजिम के बीच 2 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सीधे राजिम पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशनों पर दिया गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
रायपुर–राजिम मेमू कुंभ मेला स्पेशल का टाइम टेबल गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर–राजिम):
रायपुर से 11:55 बजे रवाना होकर
मंदिर हसौद 12:15 बजे,
सीबीडी (पीएच) 12:24 बजे,
केंद्री 12:34 बजे,
अभनपुर 12:49 बजे,
मानिकचोरी 12:57 बजे होते हुए
13:20 बजे राजिम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08756 (राजिम–रायपुर):
राजिम से 14:00 बजे रवाना होकर
मानिकचोरी 14:07 बजे,
अभनपुर 14:14 बजे,
केंद्री 14:22 बजे,
सीबीडी (पीएच) 14:31 बजे,
मंदिर हसौद 14:43 बजे होते हुए
15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी। दूसरी मेमू स्पेशल सेवा का टाइम टेबल गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर–राजिम):
रायपुर से 14:30 बजे रवाना होकर
मंदिर हसौद 14:48 बजे,
सीबीडी (पीएच) 14:49 बजे,
केंद्री 15:09 बजे,
अभनपुर 15:23 बजे,
मानिकचोरी 15:31 बजे होते हुए
16:00 बजे राजिम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08758 (राजिम–रायपुर):
राजिम से 20:30 बजे रवाना होकर
मानिकचोरी 20:37 बजे,
अभनपुर 20:44 बजे,
केंद्री 20:52 बजे,
सीबीडी (पीएच) 21:00 बजे,
मंदिर हसौद 21:12 बजे होते हुए
22:00 बजे रायपुर पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि रायपुर–राजिम के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा और यह सेवा कुंभ मेला के दौरान यात्रा को आसान, तेज और किफायती बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *