टीचर पर छात्राओं को आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप:समझाने पर दी धमकी, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के टीचर पर नाबालिग छात्राओं को आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और उनसे अभद्र बातें करने का आरोप लगा है। इस मामले में शनिवार दोपहर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने रतनगढ़ निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 7 और 8 साल की पोती और एक अन्य नाबालिग बालिका शहर की इसी निजी स्कूल में पढ़ती हैं। शिकायत में बताया गया है कि स्कूल का एक टीचर, जो खुद को प्रिंसिपल का बेटा बताता है, इन नाबालिग छात्राओं को आपत्तिजनक वीडियो दिखाता था और उनसे अभद्र बातें करता था। जब नाबालिगों ने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया, तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से बात की। इस दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ ऊंची आवाज में बात करते हुए धमकी भी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई गौरव खिड़िया कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *