फाजिल्का पुलिस ने एक चोर पकड़ा:दुकान से कोल्डड्रिंक की दो पेटियां चुराई थीं; एक आरोपी अभी भी फरार

फाजिल्का जिले के अबोहर में कोल्ड ड्रिंक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। यह घटना नई आबादी स्थित जेपी पार्क के पास एक दुकान में हुई, जहां से चोरों ने कोल्ड ड्रिंक की दो पेटियां चुराई थीं। थाना सिटी 2 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता संदीप गर्ग, जो नई आबादी गली नंबर 8-9, हालाबाद, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। संदीप बोले- मैं अपने काम में व्यस्त था संदीप गर्ग अपने काम में व्यस्त थे, तभी दोनों चोर दुकान में घुस गए और कोल्ड ड्रिंक के गत्ते वाली दो पेटियां चुराकर फरार हो गए। प्रत्येक पेटी में 36 कैन थे, यानी कुल 72 कोल्ड ड्रिंक कैन चोरी हुए।पुलिस ने संदीप गर्ग के बयान के आधार पर सर्कुलर रोड गली नंबर 9 निवासी रोहित कुमार उर्फ नन्नू और नानक नगरी निवासी दीपक कुमार मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दीपक कुमार अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार का एक पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह लगभग सात महीने पहले एक सामाजिक संस्था के माध्यम से इच्छा मृत्यु की मांग कर चुका है। इसके अलावा, वह दो बार नशा मुक्ति केंद्र से भाग चुका है और उसके परिवार ने उसे बेदखल कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *