रायपुर में लाखों का हुक्का पॉट–गोगो जब्त:पान मसाला कारोबारी के घर में पुलिस की रेड, बडी मात्रा में हुक्का पॉट–तंबाखू और गोगो बरामद; पूर्व में भी हो चुका गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पान मसाला कारोबारी के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य का हुक्का पॉट, गोगो और प्रतिबंधित तंबाखू सामग्री जब्त की है। आरोपी पान मसाला कारोबारी का नाम अशोक मंधानी बताया जा रहा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खम्हारडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पान मसाला कारोबारी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से हुक्का पॉट, गोगो और तंबाखू सामग्री का भंडारण किया हुआ है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और शनिवार की दोपहर को कारोबारी के घर में रेड मारी। रेड के दौरान बडी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। कारोबारी ने घर को बना रखा था गोदाम खम्हारडीह पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि कारोबारी ने घर के हर कमरे में प्रतिबंधित सामान को रखा था। घर के अलग-अलग कमरों में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवरयुक्त तंबाखू, गोगो रखा हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है, कि कारोबारी लंबे समय से शहर और आसपास के इलाकों में हुक्का पॉट-गोगो सप्लाई करने का काम कर रहा था। कारोबारी से कौन–कौन प्रतिबंधित सामान खरीदता था, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पूर्व में भी हो चुका गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारी पूर्व में भी हुक्का सामग्री के साथ गिरफ्तार हो चुका है। अप्रैल 2025 में पुलिस ने 50 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त की थी। इस कार्रवाई के कुछ दिन बाद कारोबारी फिर से सक्रिय हुआ और प्रतिबंधित हुक्का सामग्री को बेचना शुरु कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *