बालोद में खरीदी गई प्रदेश की पहली गन्ना कटाई मशीन:किसानों को रियायती दर पर मिलेगी सुविधा, डेढ़ करोड़ है कीमत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना, करकाभाट में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद से छत्तीसगढ़ की पहली गन्ना कटाई हार्वेस्टर मशीन खरीदी गई है। जिसे जल्द ही किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। कारखाना के महाप्रबंधक लिलेश्वर देवांगन ने बताया कि, करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई यह मशीन गन्ना कटाई में आने वाली अधिक मजदूरी लागत और कुशल श्रमिकों की कमी की समस्या को कम करेगी। आवेदन के आधार पर यह मशीन किसानों के खेतों तक पहुंचकर गन्ने की कटाई करेगी और सीधे ट्रॉली में भरकर कारखाने तक भेजेगी। 1200 हेक्टेयर में गन्ना उत्पादन आवश्यक मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाने के संचालन के लिए कम से कम 1200 हेक्टेयर में गन्ना उत्पादन आवश्यक है, जबकि वर्तमान में जिले में केवल करीब 700 हेक्टेयर में ही गन्ने की खेती हो रही है। इसके चलते कारखाने को अन्य जिलों से गन्ना मंगाना पड़ता है। प्रशासन का कहना है कि मशीन किसानों को मजदूरी लागत से कम दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे गन्ने की खेती को प्रोत्साहन मिले और कारखाने में नियमित गन्ना आवक बनी रहे। मशीन के शेष पुर्जे एक-दो दिन में पहुंचने के बाद दर तय कर सेवा शुरू की जाएगी। मध्यप्रदेश में इस तरह की गन्ना कटाई मशीनें पहले से उपयोग में हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में यह पहली बार खरीदी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *