पिकअप में जिंदा जल गया ड्राइवर:कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रहे बेटे को घी देने जा रहा था

नागौर में एक पिकअप में ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना सदर थाना इलाके के गांव बसवानी के पास हुई। लोगों को रोड पर पिकअप जलती मिली। पिकअप के केबिन से लपटें निकल रही थीं। केबिन में ड्राइवर सीट पर ड्राइवर जल गया। लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया-मृतक की शिनाख्त जेठाराम पुत्र उम्मेदाराम जाट निवासी कुड़छी(61) के रूप में हुई है। जेठाराम नागौर में थर्ड ग्रेड की तैयारी कर रहे बेटे टीकूराम को दूध, घी, लस्सी देने जा रहे थे। जेठाराम के 5 बेटे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। अजमेर से एफएलएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य उठाए हैं। संभवतया शाॅर्ट सर्किट या डीजल की पाइप फटने से पिकअप में आग लगी। फोन पर सूचना मिली कि थाना इलाके के बसवानी गांव में एक पिकअप में आग लग गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पिकअप आग की लपटों से घिरी हुई थी। इसके बाद पानी का टैंकर मंगाकर आग बुझाई। आग बुझने के बाद केबिन के अंदर झांक कर देखा तो जली हुई लाश नजर आई। पुलिस गाड़ी नंबरों के आधार पर शव की पड़ताल की। जली हुई लाश की सूचना मिलने पर आसपास काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *