राजसमंद में तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। गुरुवार ओर शुक्रवार को आसमान साफ दिखाई दिया। गुरुवार को अचानक 4 डिग्री तापमान कम होकर 15 डिग्री से 11 डिग्री पर पहुंच गया था जिससे फिर से सर्दी महसूस की गई थी। वही आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढकर 12 डिग्री दर्ज किया गया गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वही आज अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। तापमान के उतार-चढ़ाव से किसान चिंतित हैं। वर्तमान समय में सरसों, गेहूं सहित चने की फसलें बढ़त पर हैं, तापमान में अचानक गिरावट से ओस और नमी बढ़ सकती है, जिससे फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। अभी सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का असर जारी है। जबकि दोपहर में तापमान 24 डिग्री से उपर रहने के कारण लोगो ने कपड़ों से छुटकारा मिला।


