बिजली चोरी के आरोपी पर 1 लाख 45 हजार जुर्माना:अवैध थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर पकड़ा, कुड़गांव के सलेमपुर में विद्युत निगम की कार्रवाई

विद्युत निगम करौली ने विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुड़गांव थाना क्षेत्र में गैर उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत चोरी पकड़ी है। विद्युत निगम कार्मिकों ने अवैध ट्रांसफॉर्मर और स्टार्टर को जब्त कर 1 लाख 45 हजार 167 रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी पीडीसी उपभोक्ता है तथा आरोपी के ऊपर में 40 लाख 74 हजार 162 बकाया चल रहे हैं। करौली विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता जोहरीलाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर डिस्काउंट महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अवैध विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता सतर्कता करौली गोविंद सिंह, विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह धाकड़ और कुड़गांव कनिष्ठ अभियंता ने विद्युत चोरी करते उमर खान पुत्र काले खान निवासी सलेमपुर को पकड़ा है। आरोपी गोविंदपुरा फीडर 11 की थ्री फेज विद्युत लाइन पर अवैध रूप से ट्रांसफॉर्मर को चार्ज कर अपने खेत में सबमर्सिबल मोटर लगाकर कृषि कार्य के लिए विद्युत चोरी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम 2003 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके से 3 फेज ट्रांसफॉर्मर और स्टार्टर को जब्त किया है। विद्युत निगम कार्मिकों ने विद्युत चोरी पकड़कर आरोपी पर 1 लाख 45 हजार रुपए 167 रुपए का जुर्माना लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *