पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना नंबर 1 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फाजिल्का बाईपास चौक ढाणी करनैल के पास से आरोपी को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी आरोपी की पहचान थाना अरनीवाला के गांव चाहलां वाली के हैप्पी सिंह पुत्र मक्खन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से अवैध हथियार लाकर क्षेत्र में बेचने का धंधा करता था। जब वह बाइक पर सवार होकर किसी ग्राहक को हथियार सप्लाई करने जा रहा था, तभी हवलदार जगजीत सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने उसे नाकाबंदी कर पकड़ लिया। कोर्ट से रिमांड की मांग तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जिससे अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।


