सूरजपुर जिले में कांग्रेस ने 12 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। इन नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, नगर पंचायत भटगांव और जरही में इन नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगी थी। इनमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ-साथ पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे बागी उम्मीदवार भी शामिल हैं। अनुशासन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई पार्टी के एक सीनियर नेता ने बताया कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 6 सालों तक पार्टी से बाहर निष्कासित किए गए नेताओं को अब 6 सालों तक पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल होने से रोक दिया गया है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है।


