अस्पताल से ई-रिक्शा चोरी कर ले जाता दिखा चोर CCTV:पुराना रिक्शा खड़ा कर नया चोरी कर ले गया, एंबुलेंस का ड्राइवर है ई-रिक्शा मालिक

अलवर जिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने खड़े ई-रिक्शा (RJ02EP3898) को एक व्यक्ति चोरी कर ले गया। उसके बगल में दूसरा बहुत पुराना ई-रिक्शा खड़ा मिला है। अंदेशा है कि चोर खुद का रिक्शा खड़ा कर नया उठा ले गया। ई-रिक्शा ले जाते हुए का CCTV भी सामने आया है। जिसमें चोर भी दिखा है। लेकिन अभी तक ई-रिक्शा का पता नहीं चला। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। अलवर जिला अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस का ड्राइवर सूर्य नगर निवासी अरुण अग्रवाल शनिवार सुबह करीब सवा 7 बजे ड्यूटी पर आया था। उसने ई-रिक्शा को इमरजेंसी के सामने वाटरकूलर के पास खड़ा किया था। इसके बाद ड्यूटी करने लग गया। दोपहर में करीब 12 बजे के आसपास किसी ने उसके ई रिक्शा के बारे में पूछा। जब अरुण की निगाह बाहर पड़ी तो देखा ई-रिक्शा नहीं है। उसके बाद आसपास के CCTV खंगाले। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ई रिक्शा को ले जाते दिखा है। उसके बाद अरुण कोतवाली थाने में शिकायत दी है। लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि कोई परिचित ले जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *