आईआईटी जोधपुर में जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नकल:ब्ल्यू टूथ से नकल करता परीक्षार्थी पकड़ा, हरियाणा का है रहने वाला

जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी ब्ल्यू टूथ से नकल करते पकड़ा गया है। सिक्योरिटी ऑफिसर की रिपोर्ट पर कोटा के करवड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। करवड़ पुलिस ने बताया- आईआईटी रिक्रूटमेंट (एनएफ) के सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह पुत्र दशरथ सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को आईआईटी जोधपुर में जूनियर असिस्टेंट भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान मूलतया हरियाणा के बापोली थानांतर्गत पानीपत भालोर निवासी परीक्षार्थी जतिन कुमार (24) पुत्र बालकृष्ण को परीक्षा में अनुचित साधन ब्ल्यू टूथ का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट सौंपे रिपोर्ट के साथ जतिन के एडमिट कार्ड की मूल व फोटो कॉपी, ओएमआर शीट व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्ल्यू टूथ) इत्यादि साक्ष्य व अन्य दस्तावेज भी सौंपे गए हैं। करवड़ पुलिस ने इस संबंध में सार्वजनिक परीक्षा (अनैतिक साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। मंडोर एसीपी और जांच अधिकारी नगेंद्र कुमार ने बताया- आईआईटी में जूनियर असिस्टेंट भर्ती की परीक्षा में नकल करने के संबंध में करवड़ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आईआईटी से भी जानकारी ली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *