करौली के मंडरायल रोड पर स्थित ससेडी मोड़ के पास ड्राइवर नीचे गिरने से ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। युवक की पहचान ससेडी गांव निवासी विजय सिंह उर्फ कालिया (40) पुत्र प्रभु माली के रूप में हुई है। विजय सिंह मिट्टी और पत्थर ढोने का काम करता था। हादसे के समय वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और विजय सिंह उछलकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत करौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। करौली सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन शव लेने से मना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।


