बेड़ियों में पाली कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, नारेबाजी की:अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से लाने का जताया विरोध

पाली में शुक्रवार की दोपहर बेड़ियों में जकड़े कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया और कहा कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है। उससे पूरे विश्व में इंडिया की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर बांधकर लाया गया। जो बेहद ही शर्मनाक है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भारतीयों को लेने के लिए विमान भेजना चाहिए था। मामले में केंद्र सरकार की खामोशी का भी विरोध जताया। साथ ही शुक्रवार दोपहर को पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रैली के रूप में कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता रामचंद्र बुनकर बेड़ियों में जकड़ी हुई हालत में पाली कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, जबर सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह राजपुरोहित, नीलम बिड़ला, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, प्रकाश चौधरी, मेहबूब टी, मांगूसिंह दूदावत, रफीक चौहान, भेराराम गुर्जर, गोविंद बंजारा, आमीन अली रंगरेज सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *