तेज रफ्तार कार ने कुचला,मौत:मकान के बाहर बैठकर अलाव ताप रहे थे, गाड़ी ने टक्कर मारी, 5 अन्य घायल, ग्रामीण बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर बैठे

बारां झालावाड़ मेगा हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार कार ने 6 जनों के टक्कर मार दी। हादसे में गम्भीर घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना बपावर थाना क्षेत्र के बपावर खुर्द गांव की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव को गांव में लाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर बैठ गए। ग्रामीण दोपहर 1 बजे से मेगा हाइवे पर बैठे है। बपावर थाना SHO अभय सिंह यादव ने बताया कि घटना देर रात साढ़े 10 बजे के आसपास की है। गुरुवार को बपावर खुर्द गांव में किसी मौत हुई थी। मौत की सूचना पर परिवार व रिश्तेदार गांव आए हुए थे। दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग शंभू मीणा (45), रामावतार, मनोज, मलखान,ऊदल, अमित मकान के बाहर अलाव जलाकर बैठे हुए थे। उसी दौरान खानपुर से बारां की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। अलाव ताप रहे लोगो को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे में सभी 6 लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए बारां हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान शंभू की मौत हो गई। रामावतार, हंसराज, ऊदल गम्भीर घायल है। अमित के रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। मनोज व मलखान भी हॉस्पिटल में भर्ती है। कार को डिटेन कर लिया है। मामले की जांच की जा रही। पोस्टमार्टम के बाद शंभू के शव को परिजनों के सुपर्द किया है। फोटो वीडियो- दीपक पोटर,बपावर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *