सिंगरौली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज द्विवेदी (25) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 4 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 40 हजार आंकी गई है। जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी, कि जयंत क्षेत्र में एक व्यक्ति स्मैक बेचने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी सूरज द्विवेदी को पकड़ लिया। जो जाखरावल थाना जियावान, सिंगरौली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश द्विवेदी, श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र पटेल, सुनील मिश्रा, सिरदे लाल उइके, आरक्षक महेश पटेल और प्रकाश सिंह की टीम शामिल थी।


