टीकमगढ़ में इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत:5 टीमों ले रही हिस्सा, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

टीकमगढ़ में जिला क्रिकेट संघ युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने करने के लिए इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता करवा रही है। कॉम्पिटिशन में शहर के विभिन्न स्कूलों की 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ग्वालियर पब्लिक स्कूल और न्यू विजन फाउंडेशन के बीच खेला गया। शुक्रवार सुबह सरोज कॉन्वेंट और महर्षि स्कूल की टीमें के बीच मुकाबला हुआ। मैन ऑफ द मैच और सीरीज को किया जाएगा सम्मानित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रोहित वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीमों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत और विवेक चतुर्वेदी ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विनोद राय, विनय प्रताप सिंह, हरि सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *