अजमेर में पेपर स्प्रे करके भाई-बहन को पीटा:दुकान मालिक ने घर बुलाया था, शॉप खाली करने को लेकर चल रहा था विवाद

अजमेर में दुकान मालिक ने घर बुलाकर भाई-बहन पर हमला कर दिया। दुकान खाली करने को लेकर चल रहे विवाद में समझौते के लिए गए भाई-बहन पर पहले पेपर स्प्रे डाला, फिर मारपीट की गई। पीड़ितों का आरोप है कि दुकान मालिक के बेटे ने सामान देने से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद दुकान मालिक और उसके बेटे ने पहले उन पर पेपर स्प्रे किया और फिर दुकान के शटर के हैंडल से हमला किया। मामला क्रिश्चियन गंज थाने इलाके का है। पुलिस ने दोनों घायल भाई-बहन को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला… 1. अजमेर में सलून की फ्रेंचाइजी खोली थी बलदेव नगर निवासी घायल तनवीर गुर्जर (22) ने बताया कि वह मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। करीब 1 साल पहले ही अजमेर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने माकड़वाली वाली रोड स्थित किराए पर दुकान लेकर सलून की फ्रेंचाइजी खोली थी। दुकान मालिक कुलदीप सिंह है, लेकिन 3 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब से दुकान पड़ी है और उनका सामान भी दुकान के अंदर ही था। 3,भाई बहन को धमकियां मिल रही थी पीड़ित ने बताया कि करीब 3 महीने से उन्हें धमकियां मिल रही थी। उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए भी धमकाया जा रहा था। कुछ दिन पहले दुकान मालिक तालों को खोलकर उनका सामान निकाल रहा था। दुकान में नगदी भी पड़ी हुई थी। दुकान मालिक से जब सामान मांगा तो उन्हें उनका सामान तक नहीं दिया गया। इसे लेकर लगातार विवाद चल रहा था। 3. समझौते के लिए बुलाकर हमला किया
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात दुकान मालिक कुलदीप ने फोन कर आज दोनों भाई-बहन को समझौते के लिए बुलाया था। इसे लेकर आज दोनों वहीं पर समझौते के लिए गए थे, लेकिन सामान देने से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। दुकान मालिक और उसके बेटे के द्वारा पहले उसके ऊपर पेपर स्प्रे किया गया और दुकान के शटर हैंडल से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसकी बहन अंजू गुर्जर पर भी पेपर स्प्रे कर हमला कर दिया और दुकान में बंद कर वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने कहा कि इसे लेकर वह शिकायत देकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *