लुधियाना| पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समराला रोड में पंजाबी लेक्चरर कुलदीप वालिया शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल चरणजीत कौर ने की। उन्होंने कहा कि कुलदीप वालिया ने पूरी ईमानदारी, सादगी और समर्पण के साथ शिक्षा सेवा निभाई। उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा से जोड़ा और अनुशासन व संस्कारों की शिक्षा दी।


