सिंगरौली में विजय दिवस पर कार्यक्रम:पुलिस बैंड ने अलग-अलग जगह शौर्य धुन का प्रदर्शन किया

सिंगरौली में विजय दिवस के मौके पर सोमवार को पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर के माजन मोड़ यातायात तिराहा और अंबेडकर चौक पर पुलिस बैंड ने विजय धुन का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य था कि आम नागरिकों को भी विजय दिवस के बारे में जानकारी देना और शौर्य प्रदर्शन के बारे में बताना था। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया की पुलिस बैंड का प्रदर्शन शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर किया गया है। इस मौके पर हम लोगों से इस बात की भी अपील की गई कि साइबर अपराध से लोग जागरूक रहें इसके अलावा दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाए। साथ ही चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें और महिलाओं का सम्मान करें। पुलिस बैंड के माध्यम से हमने लोगों को पुलिस और भारतीय सेना के सौर्य प्रदर्शन को लेकर जागरूक करने का भी प्रयास किया है और उन्हें बताया है कि भारत की सेना कितनी मजबूत हैं जो किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है और देश के भीतर पुलिस पूरा प्रयास करती है कि नागरिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *