शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की

भास्कर न्यूज | लुधियाना गोइंदवाल गांव में स्थित शनि गांव में इस शनिवार भक्ति और अध्यात्म का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने शनि महाराज के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुए शून्य प्रभु ने जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में साझा किया। उन्होंने कहा कि अक्सर असफलता मिलते ही इंसान नकारात्मकता के अंधेरे में खो जाता है जो तनाव और शारीरिक व्याधियों का कारण बनता है। उन्होंने भक्तों को समझाया कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। शून्य प्रभु ने प्रकृति का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सर्दी के बाद गर्मी और बीमारी के बाद स्वास्थ्य का आगमन तय है ठीक उसी तरह संघर्ष के बाद सफलता भी सुनिश्चित है। उन्होंने भक्तों को प्रेरित किया कि वे कभी भी विपरीत परिस्थितियों से न घबराएं बल्कि निरंतर प्रयास करते रहें और अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। शनि गांव के प्रमुख शून्य प्रभु एवं मुख्य सेवादार कर्मजीत सिंह मान द्वारा संपन्न की गई भव्य आरती में पूरा परिसर शनि देव के जयकारों से गुंजायमान रहा। अध्यात्म की इस पावन धारा के बीच मंदिर में विशेष हवन का भी आयोजन किया गया जिसमें आहुतियां डाल कर वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *