पुलिस हिरासत में मारपीट की न्यायिक जांच की जाए : खैहरा

लुधियाना| पुलिस पर युवक रणजोत सिंह से हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताया है। खैहरा ने कहा कि रणजोत सिंह को पुलिस हिरासत में बेरहमी से पीटा गया, जो कानून का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हिरासत में मारपीट और फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है। आम आदमी पार्टी सरकार में पुलिस मनमानी कर रही है और राजनीतिक विरोधियों व सरकार की आलोचना करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब को धीरे-धीरे पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है, जहां नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। इसलिए उन्होंने परिवार के तरफ से मांग रखी है कि रणजोत सिंह से कथित मारपीट की न्यायिक जांच कराई जाए। हिरासत में मारपीट और थर्ड डिग्री बर्दाश्त नहीं होगी। खैहरा ने कहा, ऐसी घटनाओं से जनता का भरोसा लोकतंत्र से उठ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *