लुधियाना | भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के युवा नेता राजू घावरिया द्वारा हैबोवाल इलाके में प्रॉपर्टी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजय दानव ने रिबन काटकर नए दफ्तर का विधिवत उद्घाटन किया। विजय दानव ने कहा कि वर्तमान समय में एससी समाज के युवाओं का रुझान केवल नौकरियों तक सीमित न रहकर व्यापार की ओर बढ़ना एक बेहद सुखद संकेत है। कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक तरक्की उसकी आर्थिक मजबूती पर टिकी होती है और यह मजबूती तभी आएगी जब युवा बड़े बिजनेस और स्टार्टअप में आगे आएंगे। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी राजू घावरिया को उनके नए व्यवसाय के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में भावाधस की टीम ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजू कनौजिया, विवेक खेत्रपाल, राजू भाटिया, अजय सोती, वासुदेव सोती, अनमोल सोती, अजय सिंह, आकाश मल्होत्रा, अतुल बिडलान, धर्मवीर अनारिया आदि उपस्थित रहे।


