पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर आरोपी फरार, दांत व कंधा टूटा

लुधियाना | गणतंत्र दिवस पर ड्यूटी के लिए जा रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल के दांत, नाक और कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना 26 जनवरी की शाम सिंधी बेकरी रोड पर हुई। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, निवासी अमन पार्क, राजगुरु नगर, ने बताया कि वह 26 जनवरी की शाम अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सिंधी बेकरी रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक (PB-10-JP-2717) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में भूपिंदर सिंह के कंधे और नाक की हड्डी टूट गई, जबकि सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी शनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव धण्ट, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *