श्योपुर जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित:संजय मंगल को श्योपुर और उदयसिंह कुशवाह को मिली विजयपुर की कमान

श्योपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया पूरी हो गई है। चुनाव प्रभारी आलोक रंजर ने सोमवार सुबह सूची जारी करके जिले के सभी 14 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। खास है कि गसवानी मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा का नाम रिपीट करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और इस्तीफे के बाद रिंकू शर्मा का नाम रिपीट नहीं किया गया। वहां रामेश्वर अवस्थी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्षों की सूची में संजय मंगल को श्योपुर शहरी, लेखराज गुर्जर को श्योपुर ग्रामीण, मनोज सुमन को प्रेमसर, गिरिराज नागर को बडौदा, विक्की वैष्णव को पांडोला, सुमेर सिंह जादौन को मानपुर, नवल मीणा को दांतरदा, उदय सिंह कुशवाह को विजयपुर, हरनाथ देवरिया को कराहल, राधेश्याम गुर्जर को गौरस, रामेश्वर अवस्थी को गसवानी, कमल धाकड़ को अगरा, आकाश जादौन को रघुनाथपुर और आकाश रावत को वीरपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *