मारपीट को लेकर नामजद सहित 10 अज्ञात पर कराया मामला दर्ज

सेन्हा|प्रखंड अंचल अधिकारी पंकज कुमार भगत ने सेन्हा थाना में आवेदन देकर नामजद सहित अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 29 जनवरी समय लगभग 4:45 को नूरी सारी मुर्की रोड सेन्हा पुल के समीप अवैध बालू के डंपिंग एवं परिवहन की सूचना मिलने पर अपने सरकारी वाहन से घटनास्थल पहुंचा एवं पाया गया कि लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर पंजीयन दर्ज नहीं था जिससे अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान वहां उपस्थित दानिश अंसारी, रशीद अंसारी पिता जैनुल अंसारी, नुसरत जहां पति जैनुल अंसारी सभी नूरी सराय मुर्की रोड सेन्हा अन्य मौजूद 10 महिला पुरुषों के द्वारा मेरे साथ गए चौकीदार एवं होमगार्ड के जवानों के साथ ईट दंडा एवं बेलचा के द्वारा मारपीट करना प्रारंभ कर दिया गया। ट्रैक्टर को छुड़ाकर बालू को समीप खाली कर उक्त ट्रैक्टर को भगा दिया गया इसके उपरांत उन सभी के द्वारा उन सबों को वापसी के दौरान फिर से सरकारी गाड़ी से उतारकर गाली गलौज के साथ झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। उसे संबंध में सेन्हा थाना को सूचना देने पर उनके पहुंचने पर सभी यहां से भाग गए। सभी घटनाक्रम में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुआ एवं हम सबों के जान से मारने की कोशिश एवं धमकी देने पर मेरे साथ गए सभी कर्मियों में डर उत्पन्न हो गया। उन्होंने खान एवं खनिज विकास एवं विनियम अधिनियम 1957 झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 (यथा संसोधित ) एवं झारखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण 2017 के अनुसार अवैध बालू के उत्खनन एवं परिवहन संज्ञय अपराध के तहत मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *