बटेश्वर शिवधाम जरिया के वार्षिकोत्सव को लेकर निकाली भव्य कलशयात्रा

कामडारा|कामडारा प्रखंड क्षेत्र के गांव जरिया स्थिति बाबा बटेश्वर शिवधाम जरिया में शनिवार को 10वां वार्षिक उत्सव का मनाया गया। जिसमें कलश यात्रा सह 24 घंटा आष्टायाम अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा की गई। जिसमें श्री राम नंमंत्र का उच्चारण करते हुए 101 माताएं एवं बहनों ने भाग लिया कलश यात्रा जरिया शिवधाम मंदिर से पूरे गांव की भ्रमण करते हुए कामडारा देवी मंदिर तक एवं पुनः वापस आकर जरिया बांध से जल उठाकर मंदिर पहुंचे तत्पश्चात पंडित गजेंद्र मिश्रा व यजमान संदीप गुप्ता और पत्नी रिंकी देवी जी के द्वारा कलश पूजा हुआ। मुख्य अतिथि जिप सदस्य दीपक कंडुलना के द्वारा फीता काटकर 24 घंटा अखंड हरीकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अश्विनी नाग, कार्तिक सिंह, दिलीप सिंह, दीपक गुप्ता, मंटू सिंह, प्रतीक सिंह, विश्वप्रताप सिंह, तुला सिंह, अरुण ठाकुर, तिलक सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *