भास्कर न्यूज | तिसरी तिसरी थाना क्षेत्र की गुमगी पंचायत के खिड़किया मोड़, लिलोरियातरी गांव में एक महिला के साथ उसके ही पति द्वारा मारपीट और गर्म छोलनी से दागने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड़िया देवी (35) के अनुसार, उसके पति अनिल भुला ने उसे गाली-गलौज के साथ मारपीट की और गर्म छोलनी से गाल, मुंह, गला और बाहों सहित कई जगह पर दाग दिया। घायल महिला का इलाज गांवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़िता का मायका गावां थाना क्षेत्र के डढ़ो गांव में है। घटना 26 जनवरी देर रात की बताई जा रही है। गुड़िया देवी ने तिसरी थाना में आवेदन देकर पति और सास के खिलाफ आरोप लगाया। इसके बाद 31 जनवरी को तिसरी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव गावां सीएचसी पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना 5 दिन पहले की है, लेकिन तिसरी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पूर्व विधायक ने इस कृत्य को अमानवीय बताया और तिसरी थाना प्रभारी को फोन कर तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गिरिडीह|मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा में शनिवार को दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हो गई। हमले में 50 से अधिक महिला-पुरुष लाठी-डंडा से लेकर शामिल थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर 24 महिला और 24 से अधिक पुरुषों को हिरासत में लिया। उन्हें थाना लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने कहा कि यह विवाद का मामला जमीन विवाद का मामला है। पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी। ।


