मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 को सटई आएंगे:कलेक्टर, एसपी ने कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक की तैयारियों को देखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 दिसंबर को सटई आएंगे। तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन पहुंचे। उन्होंने यहां समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल भी देखने गए। यहां अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आयोजन के मद्देनजर कलेक्टर, एसपी ने सटई के नगर परिषद ग्राउंड, क्रिकेट स्टेडियम, कसार रोड स्थित मुक्तिधाम, नदगांय तिराहा और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर, एसपी ने सटई नगर परिषद अध्यक्ष माया राजेश शर्मा से भी आयोजन को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बिजावर एसडीएम विजय कुमार द्विवेदी, तहसीलदार मृगेन्द्र बंदोपाध्याय, तहसीलदार इन्द्र कुमार गौतम, जिला सीईओ तपस्या सिंह परिहार, जनपद सीईओ अंजना नागर, एसडीओपी शशांक जैन, टीआई रूपनारायण पटैरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीतेन्द्र नायक के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि निरंकार पाठक, पवन सोनी, पुष्पेंद्र सिंह परमार, राजेश शर्मा, मिंटू राय आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *