बाबा राइस मिल ग्रुप और चावल आढ़तियों के 42 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान और 50 लाख रुपए कैश मिले हैं। इसे साथ ही कुल 3.50 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा ज्वेलरी और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग को आशंका है कि कच्चे कागजात पर कारोबार कर टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आ सकता है। उधर, हवाला के माध्यम से भी पैसों के लेनदेन के सबूत मिले हैं। इस बिंदु पर भी विभाग जांच कर रहा है। उधर, छापेमारी में जो दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, उसका सत्यापन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने इन ठिकानों पर गुरुवार को एक साथ छापेमारी की थी। इसमें विभाग के 500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं।


