शादी में शराबियों की एंट्री बैन:झज्जर में परिवार ने इनविटेशन कार्ड पर लिखवाया- शराब पीकर शुभविवाह को खराब करने न आएं

हरियाणा के झज्जर जिले में इन दिनों एक शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है कार्ड पर लिखी एक अनोखी और सख्त शर्त, जिसमें साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर विवाह समारोह में पहुंचेगा, उसे कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस शर्त ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। झज्जर जिले में रेढूवास गांव के रहने वाले ओमप्रकाश वशिष्ट अपने पोते अनिल की शादी कर रहे हैं। शादी समारोह सामान्य रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है, लेकिन यह शादी बेहद खास इसलिए बन गई है, क्योंकि यह परिवार शादी के साथ-साथ समाज में एक विशेष संदेश दे रहा है। घर के मुखिया ने शादी को लेकर ये बातें बताईं… समाज के लिए परिवार बना अनोखी मिशाल ओमप्रकाश वशिष्ट का बड़ा परिवार है। उनके 3 बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा नवीन, मंझला चंद्रहास और सबसे छोटा जयभगवान है। इन तीनों भाइयों के 6 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और 5 बेटे हैं। यह पूरा परिवार एक ही घर में एक साथ रहता है। परिवार में 13 सदस्य हैं, जिनका एक ही चूल्हे पर खाना बनता है। बारात सामान्य तरीके से जाएगी ओमप्रकाश वशिष्ट ने बताया कि शादी समारोह बेहद ही सादे तरिके से किया जा रहा है। इसमें बारात भी सामान्य तरीके से जाएगी और करीब परिवार और रिश्तेदारी के 100 सदस्य ही बारात लेकर जाएंगे। तीनों भाईयों का एक ही कारोबार ओमप्रकाश के बेटे चंद्रहास ने बताया कि उनके परिवार में सारे फैसले उनके पिता करते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों का एक ही कारोबार है। ओमप्रकाश ने बताया कि उनके बेटे किराना की होलसेल व रिटेलिंग शॉप चलाते हैं। उनके बेटे नवीन और चंद्रहास दोनों की एक दुकान है। दोनों भाई व उनके बच्चे एक ही दुकान को संभालते हैं। वहीं, तीसरे जयभगवान की दूसरी जगह दुकान है। भाई के दोस्त की ससुराल में हुआ रिश्ता: चंद्रहास ने बताया कि बड़े भाई नवीन के बेटे अनिल की शादी है। उसकी शादी गुरुग्राम के गांव रामपुरा में तय की गई है। वहां बड़े भाई की ससुराल है। उन्हारेंने बताया कि उनका एक दोस्त है जो अक्सर दुकान पर भी आता है। उसी की बेटी सपना से रिश्ता तय हुआ है। शादी साधारण ढंग से ही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *