पाटन के राजेश नारदा को मिली जिम्मेदारी:केंद्रीय बजट 2026 समिति के सदस्य बने, नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा ने पाटन क्षेत्र के नारदा निवासी राजेश नारदा को केंद्रीय बजट 2026 के लिए गठित प्रदेश स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश नारदा ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर ‘केंद्रीय बजट 2026’ पर केंद्रित इस प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य कार्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी प्रावधानों और सशक्त आर्थिक दृष्टिकोण को संगठनात्मक समन्वय के साथ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। नारदा ने इस नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *