कपासन में घर में मिला युवती का सड़ा-गला शव:घर में अकेली रहती थी, 20 दिन पुराना होने की आशंका

कपासन थाना क्षेत्र में एक घर से 26 साल की युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। युवती अपने घर में अकेली रहती थी। शव करीब 20 से 25 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर कपासन के डिप्टी एसपी हरजीलाल यादव और थाना अधिकारी सुनील शर्मा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया-युवती के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनके रात 8 बजे कपासन पहुंचने पर बंद दरवाजे को पड़ोसी के मकान की छत से प्रवेश कर खोला गया। घर की ऊपरी मंजिल पर मिला शव
इस पर पुलिस की टीम ने घर की ऊपरी मंजिल पर सड़ी-गली अवस्था में पड़े शव को देखा। पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी। पालिका के सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को कब्जे में लेकर कपासन मोर्चरी में रखवाया गया। मौत के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इसके चलते युवती की पहचान नहीं दी गई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *