प्रतापगढ़ में शुक्रवार को पूर्व सांसद रत्ना सिंह का स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नगर सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर, नगर अध्यक्ष उत्सव जैन, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र बाहेती, भाजपा नेता दीनदयाल सिंह राणावत और दीपक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने रत्ना सिंह को पुष्पगुच्छ और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद को भगवान श्री राम की मूर्ति और हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट की गई।


