नामों की गड़बड़ी दूर करने लगा कैंप

रुसे| निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से ग्राम रूसे में शुक्रवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) शिविर लगाया गया। शिविर में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के निराकरण किया गया। इस शिविर में कुंडा नायब तहसीलदार, संबंधित पटवारी, निर्वाचन अमला और ग्राम रूसे के साथ सोढ़ा, कारीमाटी, कोलेगांव और कंझेटा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में उन मतदाताओं की संख्या ज्यादा रहीं, जिनके नाम मतदाता सूची में अलग-अलग तरीके से दर्ज होने के कारण उन्हें मतदान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में वर्तनी की गलती, पिता या पति के नाम में अंतर, उम्र में विसंगति या दो अलग-अलग स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी त्रुटियां है। कुछ मामलों में नाम पूरी तरह छूट जाने की भी शिकायत सामने आई। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए एसआईआर सर्वे किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *